फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अस्पताल से जोड़ा गया दो महीने से लगे ट्रांसफाॅर्मर का कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में दो माह से स्थापित नए विद्युत ट्रांसफाॅर्मर में मंगलवार को कनेक्शन कर चालू जोड़ दिया गया। तीन दिन पहले अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद बिजली निगम के कर्मचारियों ने ट्रांसफाॅर्मर का कनेक्शन अस्पताल से जोड़ दिया। जिससे अस्पताल की बिजली व्यवस्था अब सुचारु हो गई है। गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दो महीना पहले 25 केवीए का नया ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया था, लेकिन उसका कनेक्शन नहीं होने से अस्पताल प्रशासन को उसका लाभ नहीं मिल रहा था। जिससे अस्पताल में बिजली आपूर्ति बाधित हो रही थी। अस्पताल में सीधे विद्युत खंभे से कनेक्शन दिया गया था। इसकी वजह से मरीजों के उपचार, टीकाकरण, प्रसव सेवाओं सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं के संचालन में दिक्कतें आ रही थीं।
विज्ञापन

समस्या को लेकर सीएचसी अधीक्षक डॉ. आशुतोष पांडेय ने विद्युत वितरण उपखंड गोपीगंज के उपखंड अधिकारी को पत्र भेजकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की थी। साथ ही पत्र की प्रति मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) भदोही को भी प्रेषित की गई थी। बीते छह जून के अंक में अमर उजाला ने इसका समस्या को ''सीएचसी का ट्रांसफाॅर्मर शोपीस, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित'' शीर्षक के साथ प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था। जिसके बाद बिजली निगम के अधिकारी सक्रिय हुए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आशुतोष पांडे ने बताया कि बिजली निगम के कर्मचारियों ने कनेक्शन जोड़ दिया है। अब अस्पताल के सभी संसाधन सुचारु रूप से संचालित हो सकेंगे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आशुतोष पांडे ने बताया कि बिजली निगम के कर्मचारियों ने कनेक्शन जोड़ दिया है। अब अस्पताल के सभी संसाधन सुचारु रूप से संचालित हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें