फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ग्रेट निकोबार के संरक्षण के लिए कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
जलालपुर में ग्रेट निकोबार को बचाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाते कांग्रेसजन। स्रोत- पार्टी द्वा - फोटो : आशीष शर्मा
विज्ञापन
भदोही। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की ओर से ग्रेट निकोबार को कॉर्पोरेट लूट से बचाने, प्रकृति एवं पर्यावरण के संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से मंगलवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जलालपुर मोहल्ले में जनजागरण कार्यक्रम व हस्ताक्षर अभियान में पदाधिकारियों समेत आम लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अभियान का समर्थन किया।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि ग्रेट निकोबार केवल एक द्वीप ही नहीं है, बल्कि देश की प्राकृतिक धरोहर है। इसे कॉर्पोरेट हितों की भेंट चढ़ाने का प्रयास मौजूदा सरकार कर रही है। यह पर्यावरण, जैव विविधता और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। कार्यक्रम में नगर कांग्रेस अध्यक्ष सरफराज अहमद, कार्यक्रम संयोजक उपेंद्र भारती, अनीश शेख ने हस्ताक्षर किए और कहा कि कांग्रेस पर्यावरण और इसके संरक्षण को लेकर गंभीर है। इस दौरान मसूद आलम, स्वालेह अंसारी, शक्ति मिश्रा, विशाल गौतम, काजू यादव, मो.शाहिद, मो.आतिफ, रमेश गौतम, रामू गौतम, अखिलेश भारती, संदीप भारती, जितेंद्र जाटव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें