फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशन स्थल पर दो और अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सफाई कर्मी संघर्ष समिति का अनशन 44वें दिन बुधवार को भी जारी रहा। अनशन स्थल पर दो और अभ्यर्थी रंजन पाठक, लाली देवी की हालत बिगड़ जाने से अनशनकारियों की नाराजगी बढ़ गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दिव्या पाठक ने बताया कि 12 वर्ष से जिले में सफाई कर्मियों की नियुक्ति अधर में लटका दी गई है। विरोध-प्रदर्शन, आंदोलन, भूख हड़ताल, पैदल मार्च, अधिकारियों का घेराव, यहां तक कि कोर्ट की शरण में जाने के बाद भी उन्हें न्याय नहीं मिल सका है। जबकि अभ्यर्थियों ने चयन समिति के निर्देश पर सभी औपचारिकताएं पूरी कर गंदगी से पटियां तक साफ कर चुके हैं बावजूद इसके प्रक्रिया को पूरी करने में उपेक्षा बरती जा रही है। आवाज उठाने पर अधिकारी मात्र आश्वासन देकर चले जाते हैं। शासन तक लिखापढ़ी हुई उसका भी कोई असर नहीं दिख रहा है। यह अनशन तब तक नहीं खत्म होगा जब तक अभ्यर्थियों के हाथों में नियुक्ति पत्र नहीं मिलेगा। रंजन पाठक का इलाज जिला अस्पताल की टीम ने अनशन स्थल पर शुरु किया और लालदेवी को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया। इस मौके पर अजय मौर्या, रामलाल, राजकुमार, गीता देवी, शिवप्रकाश, पवन बिंद, सुरेंद्र कुमार, सोल्हई, रामशि रोमणि आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें