ज्ञानपुर। 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत जिले को मिले कुल 29 शिक्षकों में से बुधवार को पांच शिक्षकों ने काउंसिलिंग कराई। पांचों महिला शिक्षक हैं। बीएसए कार्यालय में महिला शिक्षकों के अभिलेखों की जांच की गई। उन्हें नियुक्ति पत्र पांच दिसंबर को दिया जाएगा।
काउंसिलिंग में लगे शिक्षणेतर कर्मचारियों ने अलग-अलग टेबलों पर नए शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की जांच की। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि जिले में 20 पुरुष शिक्षक और नौ महिला शिक्षकों की काउंसिलिंग शेष रह गई थी। इनमें से नौ महिला शिक्षकों में से पांच ने बुधवार को उपस्थित होकर काउंसिलिंग कराई। शेष बचे 20 पुरुष और चार महिला शिक्षक बुधवार को काउंसिलिंग पूरी कराएंगे। काउंसिलिंग टेबल पर जेपी सिंह, गोपेश मिश्रा, हरिओम, हरिशंकर यादव, शाहनवाज आदि रहे।