फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकों ने किया एजिटेशन

Tue, 06 Sep 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर के अलीनगर कोइरान मोहाल गली में सड़क पर से गंदगी न हटाने को लेकर सोमवार को नागरिक उत्तेजित हो गए। सड़क पर से कूड़े करकट नहीं हटवाने के कारण फैल रही गंदगी के खिलाफ लोगों ने        प्रदर्शन किया।   पालिका प्रशासन पर जान बूझकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। नागरिकों ने पालिका के अलावा वार्ड के सभासद के खिलाफ भी नारेबाजी की। बताया कि कोइरान मोहाल गली में लंबे समय से उपेक्षा होने से पत्थर भी उखड़ गए हैं। उसे भी दुरुस्त कराने का नाम नहीं लिया जा रहा है। इसके चलते आए दिन गली में लोग गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने मोहल्ले में व्याप्त समस्याओं का निदान करने के लिए जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया। चेतावनी दी कि गली से 
विज्ञापन


गंदगी हटाने के साथ पत्थरों को दुरुस्त न कराया गया तो वे आंदोलन तेज करेंगे। फारुख, नसरे आलम, कृष्णा जायसवाल, पप्पू,  इश्तियाक अहमद, गोविंद मुरारी, वारिश राईन, साबिर आदि रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें