फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कल समीक्षा करेंगी महिला आयोग की अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान रविवार की रात जिले में आएंगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी शत्रुघ्न कन्नौजिया ने बताया कि वह महिला दिवस के तहत होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही महिला कल्याण की योजनाओं की समीक्षा करेंगी।
विज्ञापन

वह आठ मार्च को शाम चार बजे लखनऊ से चलेंगी और रात नौ बजे राजकीय गेस्ट हाउस ज्ञानपुर पहुंचेगी। नौ मार्च को सुबह 10.15 बजे जिला चिकित्सालय में गोद भराई, अन्न प्राशन और कन्या जन्मोसव में भाग लेंगी। सुबह 11 बजे जिला महिला बंदीगृह का निरीक्षण करेंगी।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे महिला कल्याण विभाग, बाल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों की योजनाओं की समीक्षा करेंगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें