फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन गेस्ट हाउस 15 दिन में करें हैंडओवर : एडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने शनिवार को ज्ञानपुर स्थित निर्माणाधीन गेस्ट हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान कई कार्य अधूरे मिले और काम की गति धीमी मिली।
विज्ञापन

इस पर नाराजगी जताते हुए 15 दिन में पूर्ण कर हैंडओवर का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गेस्ट हाउस का निर्माण कार्य जिले की प्रशासनिक आवश्यकता से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण नहीं हुआ तो जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित संस्था के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें