फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: एक करोड़ सात लाख की लागत से बड़े शिव मंदिर का होगा सुंदरीकरण

विज्ञापन
बड़े ​शिव मंदिर पर भूमिपूजन करते सांसद डॉ. विनोद बिंद एवं विधायक विपुल दुबे।स्रोत संगठन - फोटो : Samvad
विज्ञापन
नगर के प्रसिद्ध बड़े शिव मंदिर के सुंदरीकरण के लिए बड़ी पहल की गई है। मंदिर परिसर में अब एक करोड़ सात लाख 26 हजार रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। विकास कार्यों के लिए भूमि पूजन मंगलवार को भाजपा सांसद डॉ. विनोद बिंद और ज्ञानपुर के निषाद पार्टी के विधायक विपुल दूबे ने किया।
विज्ञापन

विधायक कहा कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। परियोजना के तहत मंदिर परिसर में डबल स्टोरी यात्री हाल, भव्य स्वागत द्वार, हाईमास्ट लाइट, बैठने के लिए बेंच, डस्टबिन, वाटर कूलर और पुलिस बूथ समेत कई सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
इससे दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और मंदिर परिसर की तस्वीर भी बदलेगी। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि धार्मिक आस्था, संस्कृति और विकास को साथ लेकर क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों को बेहतर सुविधाओं से जोड़ने का प्रयास लगातार जारी है।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, बृजेश गुप्ता, श्रीकांत जायसवाल, चेयरमैन जितेंद्र गुप्ता, शरद पांडेय, दीपक मोदनवाल, पवन त्रिपाठी, बाबू सिंह, आकाश, अवनीश दुबे, सच्चिदानंद अग्रहरि, रमेश पांडेय, अखिलेंद्र प्रताप सिंह, अश्वनी अग्रवाल, रामकृष्ण खट्टू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें