फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी : हिंदी रही आसान, विस्तृत प्रश्नों ने किया परेशान

विज्ञापन
ज्ञानपुर काशी नरेश विवि से टेट परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) शुक्रवार को दूसरे दिन भी कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। चार जुलाई को सुबह की पाली में भी परीक्षा होगी। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्न को सरल बताया। कहा कि विस्तृत प्रश्न कुछ परेशान करने वाले रहे। दोनों पाली में 298 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर शुक्रवार को सुबह से ही जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रही। काशी नरेश विश्वविद्यालय, विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर स्थित केंद्र के प्रवेश द्वारों पर सघन जांच, बायोमीट्रिक सत्यापन के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। सुबह साढ़े नौ बजे पहली पाली में उच्च प्राथमिक स्तर और दोपहर ढाई बजे दूसरी पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा शुरू हुई। प्रथम पाली में पंजीकृत कुल 3072 में 2905 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 167 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में 3072 में से 2941 ने परीक्षा दी। 131 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि दोनों पाली में कोई अभ्यर्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते नहीं पाया गया। शनिवार को सुबह की पाली में परीक्षा होगी।
टीईटी में प्रश्न अच्छे थे। वास्तविक तैयारी के जुड़े प्रश्न रहे। आसान प्रश्न होने से कटऑफ बढ़ने की संभावना अधिक रहती है।- तनुजा कुलश्रेष्ठ, मिर्जापुर
प्रश्नों का स्तर अच्छा था। जिससे सभी प्रश्नों का जवाब दी हूं। उम्मीद है कि अच्छे नंबर मिलेंगे।- अंशु शुक्ला, मिर्जापुर
प्रश्नों का स्तर पहले की तुलना में अधिक बेहतर और चुनौतीपूर्ण था, जिससे यह महसूस हुआ कि भविष्य की परीक्षाओं के लिए तैयारी का स्तर और मजबूत करना होगा।- जितेंद्र कुमार, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदी के प्रश्न सरल रहा। विस्तृत प्रश्नों ने अवश्य थोड़ा परेशान किया। कुल मिलाकर जितनी तैयारी थी उसी में से ही प्रश्न आए थे। - संध्या मिर्जापुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें