फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: टेक्सटाइल इंजीनियरिंग में आईआईसीटी के दो छात्र टॉप टेन में आए

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय द्वारा स्थापित नगर के भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) में बीटेक कर रहे दो छात्र कारपेट एंड टेक्सटाइल ग्रुप में प्रदेश के टॉप टेन में जगह बनाने में कामयाब हैं। सत्यम कुमार की रैंकिंग द्वितीय रही है जबकि राजू यादव ने सातवीं रैंक में जगह बनाई है। परिणाम की जानकारी होते ही संस्थान में खुशी की लहर दौड़ गई। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय से इसकी जानकारी होते ही संस्थान के निदेशक और स्टाफ इसे संस्थान के लिए गौरवमयी पल बताया। निदेशक ने डॉ. राजीव कुमार वार्ष्णेय ने कहा कि यह हमारे छात्रों की लगन और मेहनत का परिणाम है। उन्होंने संस्थान के शिक्षकों की भी प्रशंसा की। बताया कि सात जुलाई को लखनऊ में होने वाले दीक्षांत समारोह में वे खुद भाग लेने जा रहे हैं। बताया कि संस्थान में कारपेट एंड टेक्सटाइल इंजीनियरिंग में चार वर्षीय बीटेक कोर्स संचालित होता है। यूनिवर्सिटी ने गत 29 जून को परिणाम जारी किया। निदेशक ने बताया कि सात जुलाई को लखनऊ में यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह होना है जिसमें महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटोल जब टॉप टेन के छात्रों को सम्मानित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें