फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में पुजारी की हत्या: 25 साल में हनुमान मंदिर के तीसरे पुजारी की गई जान, चार पुलिसकर्मी निलंबित

Mon, 30 Sep 2024 10:35 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

भदोही जिले में एक मंदिर के पुजारी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सुबह मंदिर की तरफ गए लोगों ने शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले की कोतवाली क्षेत्र के बावन बीघा तालाब स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी सीताराम (75) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। यह 25 साल में हनुमान मंदिर के तीसरे पुजारी की हत्या है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित
देर शाम एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह, बीट प्रभारी उप निरीक्षक रामधनी यादव और आरक्षी अशोक यादव और मनोज सिंह को निलंबित कर दिया। जांच के लिए अपर पुलिस अधीक्षक को नामित किया है। खुलासे के लिए पांच टीमें भी गठित की गई हैं। यह कार्रवाई शिकायत को गंभीरता से न लेने और एक साल पूर्व हुई घंटा चोरी का खुलासा न करने पर की गई है। वहीं, शाम को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले में कटने के निशान मिले हैं। 

विज्ञापन


 

ये है मामला

सुरियावां नगर के उत्तरी छोर पर अति प्राचीन बावन बीघा तालाब है। यहां पर पुराना हनुमान मंदिर स्थित है। दो दशक पहले चंदौली के चकिया क्षेत्र के निवासी सीताराम यहां नौकरी करने के लिए आए थे। स्थानीय लोगों ने करीब 10 साल पहले उन्हें मंदिर की जिम्मेदारी दी थी। 

सोमवार सुबह जब लोग मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो सीताराम का शव मंदिर के बगल में स्थित कमरे में खून से लथपथ मिला। गले में कई स्थानों पर कटने के निशान मिले। आशंका जताई गई कि गला रेतकर हत्या की गई। मंदिर का घंटा और दानपात्र भी गायब मिले। 

डीआईजी आरपी सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन, एएसपी डॉ. तेजवीर सिंह, सीओ भदोही अजय सिंह चौहान ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। 
विज्ञापन

पुजारी ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ दिया था प्रार्थनापत्र

जांच में पाया गया कि पुजारी ने मंदिर पर जुट रहे असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, मगर प्रभारी निरीक्षक, बीट प्रभारी और दो बीट आरक्षी ने गंभीरता से नहीं लिया। पूर्व में मंदिर से घंटा चोरी होने पर भी लापरवाही बरती गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें