फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही तहसील बार चुनाव: मोतीलाल फिर अध्यक्ष निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। मोतीलाल भदोही तहसील बार एसोसिएशन के एक बार फिर से अध्यक्ष निर्वाचित हो गए हैं। महामंत्री पद पर अमित कुमार पांडेय चुनाव जीते हैं। मंगलवार को तहसील में हुए मतदान के बाद सायं 4 बजे से हुए मतगणना में निर्वाचन अधिकारी सूरज प्रसाद यादव ने निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की। निर्वाचित मोतीलाल को 302 मत मिले जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी प्रसन्न कुमार मिश्र को 281 मत मिले। महामंत्री पद पर निर्वाचित अमित पांडेय को 312 मत मिले जबकि चंद्रेश कुमार यादव 306 मत पाकर चुनाव हारे। कुल 986 सदस्यों में से 630 लोगों ने मतदान किया जिसमे से 7 मत अवैध घोषित कर दिए गए।
विज्ञापन

चुनाव के लिए मंगलवार को प्रात: 9 बजे मतदान प्रारंभ हुआ। सायं 3.30 बजे तक कुल 630 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। शाम तक कुल 63.89 प्रतिशत सदस्यों ने मतदान किया। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सायं 4 बजे मतगणना शुरू हुई। कुल 13 चक्र की मतगणना शाम 7 बजे समाप्त हुई। निर्वाचित अध्यक्ष मोतीलाल ने प्रसन्न कुमार मिश्र को 21 मतों से हराया। तीसरे नंबर पर आए विनोद राय को महज 40 मत मिले।
इसी प्रकार महामंत्री पद पर निर्वाचित अमित कुमार पांडेय ने अपने प्रतिद्वंदी चंद्रेश यादव को महज 6 मतों से हराया। निवाचन अधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार सरोज, संयुक्त मंत्री परिमल कुमार श्रीवास्तव, आय-व्यय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद मिश्र, कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए। इन पदों पर केवल एक एक प्रत्याशी ने ही नामांकन किया था। कार्यकारणी सदस्य के 11 पदों के सापेक्ष 10 सदस्यों अरुण कुमार दूबे, संदीप कुमार यादव, राजेंद्र प्रसाद, गंगाराम यादव, विनोद सोनकर, चंद्रशेखर यादव, दशरथ कुशवाहा, शिवप्रकाश सिंह, महेंद्र कुमार, जयनाथ बिंद का निर्विरोध निर्वाचन हो गया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष व पुस्तकालय मंत्री पद खाली रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें