फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: भैंस चराने गई किशोरी की तालाब में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गागंज। थानाक्षेत्र के गंगारामपुर गांव में शुक्रवार शाम को पैर धोते समय तालाब में फिसलकर गिरने से गुंजन देवी (13) पुत्री गिरधारी लाल यादव की डूबने से मौत हो गई। वह भैंस चराने गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गंगारामपुर निवासी गिरधारी लाल यादव की बेटी गुंजन गांव के कंपोजिट विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा थी। शुक्रवार को विद्यालय से घर आने के बाद वह भैंस चराकर घर लौट रही थी। इसी दौरान पैर में कीचड़ लगने से वह पास के ही तालाब में धोने के लिए गई। पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में जाने से डूब गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मदद से किशोरी को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। गुंजन चार बहनों में तीसरे नंबर पर थी। उसका एक भाई भी है। बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें