फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से किशोर की मौत, चक्काजाम

Mon, 17 Aug 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 सूचना पाकर एसओ हरिवंश यादव मयफोर्स घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन

 उन्होंने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के समझाने पर दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
मृतक के परिवार वालों को ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा ने पांच लाख की आर्थिक सहायता दी।

गोपीगंज थाना क्षेत्र के बैरीबीसा तलिया गांव निवासी भुंवर यादव का 13 वर्षीय पुत्र नीरज यादव शनिवार को साइकल से सेमराधनाथ किसी काम से गया था। लौटते वक्त वह नगरह गभांव चला गया था।
 वहां से वह वापस लौट रहा था कि उसी दौरान पीछे से आ रहे बालू लदे  ट्रक यूपी 65 सीटी 2616 ने उसे रौंदते हुए निकल गया।
इससे नीरज की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। नाराज लोगों ने सेमराध- जंगीगंज मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इससे वाहनों की दोनो तरफ से लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

 हादसे की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। सभी लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।  किशोर सात भाइयों में पांचवे नंबर का था।
विज्ञापन

 एसओ कोइरौना के समझाने पर दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा के निर्देश पर ब्लाक प्रमुख मनीष मिश्र ने मृतक के परिवार को पांच लाख की आर्थिक सहायता दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें