फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण संस्थानों में भी स्वतंत्रता दिवस की रही धूम

Mon, 17 Aug 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
काशी नरेश राजकीय  स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 69वें स्वतंत्रता दिवस पर प्राचार्य  डॉ.हिरेंद्र प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. सिंह ने कहा कि  यदि हम अपने कर्तव्य का निवर्हन करे तो आजादी के शहीदों को यह सबसे सच्ची  श्रद्धांजलि होगी।
 इसके बाद  पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में डॉ. एसएन पांडेय, डॉ. पीएन डोंगरे, डॉ.  कमाल अहमद सिद्दीकी, डॉ. घनश्याम मिश्र ने अपने विचार व्यक्त किए।
 हीरानंद  पांडेय बालिका इंटर कालेज बेरवां पहाड़पुर में पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय  ने ध्वजारोहण किया।
केशव प्रसाद राल्ही महाविद्यालय औराई में पूर्व  माध्यमिक शिक्षा मंत्री रंगनाथ मिश्रा ने ध्वजारोहण किया।
औराई संवाददाता  के अनुसार, रामदेव यादव इंटर कालेज चकभौरा में रमेश यादव, आदर्श बाल निकेतन  जूनियर हाई स्कूल जयरामपुर में दिलीप बरनवाल, डिपेंसी स्कूल भेदपुर में  दीपक बरनवाल, जेके लायंस स्कूल घोसिया में निदेशक जेके छाबरा, प्राथमिक  विद्यालय उपरौठ में प्रधान संध्या देवी, औराई में प्रधान फूलेसरा देवी,  टेंडर हट्र्स घोसिया में प्रबंधक  कीर्तन कोकिला, बेसिक एजुकेशन सेंटर  गरौली में प्रधान रामेश्वर तिवारी, मां शीतला विद्यापीठ डेरवा में राजेश  तिवारी, प्राथमिक विद्यालय घोसिया में प्रधानाध्यापक दिलीप सिंह, बीआरसी  घोसिया में खंड शिक्षाधिकारी अरविंद पांडेय, सुर्या कार्पेट प्राइवेट  लिमिटेड उगापुर में प्रबंध निदेशक  सुर्यमणि तिवारी, श्रीनारायण इंडेन गैस  एजेंसी घोसिया में डॉ. सुधा पांडेय, विपणन कायार्लय में निरीक्षक सतेंद्र  सिह, सीडीपी कार्यालय औराई शहनाज परवीन, सीओ कार्यालय पर डीएसपी राजकुमार  यादव, सन लाइट स्कूल घोसिया में प्रबंधक सूरज जायसवाल, एचटी लिटिल फ्लावर  स्कूल में संदीप मौर्य, माधोसिंह कालीन कंपनी में गोपाल बरनवाल ने  ध्वजारोहण किया।
मोढ़ संवाददाता के अनुसार, करियावं इंटर कालेज में  प्रधाना चार्य जगदीश नारायण दुबे, सेवा सदन इंटर कालेज मोढ़ में प्रबंधक  देवमणि दुबे, सुर्य बालिका इंटर कालेज सराय छत्र शाह में अध्यक्ष दिनेश  दुबे, विंध्यवासिनी इंटर कालेज हरी पट्टी, रामनाथ इंटर कालेज दारापट्टी,  पुलिस चौकी, रेलवे स्टेशन, प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय, कान्वेंट  विद्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। अजीत होरीलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  दुमदुमा में विधायक जाहिद बेग ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में  मुन्नर राम यादव, कमलेश प्रजापति, शेषमणि, रमाकांत यादव, कल्लूराम यादव  रहे। शहीद झूरी सिंह स्मारक पर उनके वंशज रामेश्वर सिंह ने ध्वजारोण किया।  अभोली संवाददाता के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस पर प्राथमिक विद्यालय  दुर्गापुर ब्राह्मण बस्ती, प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय अभोली,  प्राथमिक विद्यालय भिखमापुर, प्राथमिक विद्यालय गोकुलपट्टी में ध्वजारोहण  किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख संतोष सिंह, कैलाश नारायण, गजराज यादव,  शिवशंकर यादव, ताजुद्दीन, चंद्रेश, वंशीधर, ग्राम प्रधान राकेश गौतम, मनोज  पाल आदि रहे। जंगीगंज संवाददाता के अनुसार, ओम उच्च शिक्षा संस्थान छतमी  में पूर्व एकमा अध्यक्ष ओमकार नाथ मिश्र और ओम पब्लिक स्कूल में प्रबंधक  डा. अभय कुमार मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। इस मौक पर राजीव ओझा, देवेंद्र  तिवारी, राजेश पांडेय, वीरेंद्र सेठ, गोपाल दूबे, पप्पू आदि रहे।
विज्ञापन

माता सेवक  इंटर कालेज बैरीबीसा में प्रबंधक मानिक चंद्र मिश्र, मां विंध्यवासिनी  इंटर कालेज कुलमनपुर में प्रधानाचार्य धनन्जय मिश्र, नारायण इंटर कालेज  सेमराध में सुरेश चंद्र शुक्ला, बृजभूषण इंटरत कालेज सेमराध में सेवानिवृत्त  एसपी बीडी सिंह, मां शारदा धनराजी देवी इंटर कालेज दवनपुर में सदानंद ने  ध्वजारोहण किया। सीतामढ़ी संवाददाता के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस पर कालिका इंटर कालेज कोइरौना में ध्वजारोहण अध्यक्ष राजेश पांडेय ने किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर राहुल दूबे, जयशंकर दूबे, हनुमान प्रसाद शुक्ल, जगत बहादुर आदि रहे। दयावंती पुंज माडल स्कूल में ओपी चौधरी ने ध्वहारोहण किया। बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम किया। मां गंगा शिक्षण संस्थान में प्रबंधक विनोद शुक्ला, कमला देवी मेमोरियल स्कूल में प्रबंधक रागिनी सिंह, पं. शिवकरन मिश्र इंटर कालेज इटहरा में प्रबंधक राजेश कुमार मिश्रा, भारतीय लोककला संघ अरई में सुधाकर त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर सूर्य प्रकाश सिंह मौजूद रहे। नागरिक सेवा समिति बनकट में ध्वजारोहण एसओ हरिवंश सिंह यादव ने किया। इस मौके पर संतोष मिश्र आदि रहे। वुडवर्ड पब्लिक स्कूल भदोही में स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुति दी। ध्वजारोहण प्रबंधक पुनीत मेहरा और प्रधानाचार्य शालिनी मेहरा ने किया। वुडवड पब्लिक स्कूल गोपीगंज में ध्वजारोहण गोपाल मेहरा, ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल बालीपुर में ध्वहारोहण प्रधानाचार्य सुषमा तिवारी, ज्ञानस्थली पब्लिक इंटर कालेज में प्रबंधक दिलीप तिवारी, उपरदहां डिग्री कालेज में प्रबंधक अशोक सिंह और प्रधानाचार्य मनोज श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। संत विवेकानंद उ. मा. विद्यालय गोपीगंज में प्रधानाचार्य अजय तिवारी, स्वामी विवेकानंद विद्याश्रम में प्रधानाचार्य राम अछैवर पाठक ने ध्वजारोहण किया।
 कैंब्रिज एकेडमी गोपीगंज में प्रबंधक ने ध्वजारोहण किया। डालिम्स स्कूल गोपीगंज में प्रबंधक अनूप मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। आवासीय बाल श्रमिक विद्यालय गिरधरपुर में जिला पंचायत सदस्य पति गीता देवी ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर राधेश्याम यादव, विनोद, योगिता आदि मौजूद रहे। सेंट थामस स्कूल गोपीगंज में पालिका अध्यक्ष प्रह्लाद दास गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। विद्यालय की छात्राओं ने देशभक्तिगीत, शारीरिक दक्षता का अनोखा प्रदर्शन किया। इस मौके पर सैम अब्राहम, वृंदा सैम आदि मौजूद रहे। जिला ओलंपिक संघ के कार्यालय पर सचिव राजेंद्र कुमार राजन ने ध्वजारोहण  किया। छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष और लखनो के ग्राम प्रधान दिवाकर शुक्ला  ने केपी कान्वेंट स्कूल में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को याद किया।
उत्तर  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव डा. धीरेंद्र पांडेय ने एनबीएफ स्कूल में  ध्वजारोहण किया। खमरिया संवाददाता के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस पर शहीद नरेश इंटर कालेज में मुख्य अतिथि शोभनाथ मिश्रा, रामसजीवन इंटर कालेज में दीनानाथ बरनवाल, मां ज्ञानेश्वरी एकेडमी में मुन्नीलाल मौर्य, लवेश एकेडमी में नगर पंचायत अध्यक्ष ऊषा मौर्य, अमर शिक्षण संस्थान में दिलीप बरनवाल ने ध्वजारोहण किया। कन्या पूर्व माध्यमिक स्कूल दानूपुर पश्चिमपट्टी में शिक्षक अखिलेश सिंह,  पूर्व माध्यमिक विद्यालय नंदापुर में शिवपूजन सरोज ने ध्वजारोहण किया। इस  मौके पर तेज बहादुर पाल, बृजलाल, माता प्रसाद श्रीवास्तव आदि रहे। प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक  विद्यालय मोढ़ बाजार में प्रभारी हेडमास्टर मनोज कुमार ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद, प्रियंका सिंह, मनोज कुमार यादव, हरिपाल सिंह, उमाशंकर यादव, कमलेश, अनिल कुमार, देवेश कुमार आदि रहे। राजकीय बालिीका हाईस्कूल जगन्नाथपुर में प्रधानाध्यापिका सरोज गुप्ता की देखरेख  में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
ऊंज संवाददाता के अनुसार, स्वतंत्रा दिवस पर प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुरमैचा में लालती देवी, प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय नवधन में कृष्ण मुरारी कन्नौजिया, बालिका किसान विद्यालय नवधन में धीरेंद्र उपाध्याय, प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय, विजयपत्ती समदरिया इंटर कालेज में ग्राम प्रधान कृष्ण दूबे, प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय अकोढ़ा में ग्राम प्रधान सुरेंद्र बेनवंशी, प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में इंद्रपाल सिंह, रामजियावन शुक्ला महाविद्यालय रोही में प्रबंधक शंकर लाल शुक्ला, पं. रामतवंकल इंटर कालेज, दुर्गा देवी बालिका इंटर कालेज में प्रबंधक राजेश दूबे, पं. सरयूप्रसाद इंटर कालेज अकोढ़ा में रमेश त्रिपाठी, प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोहनपुर में ब्लाक प्रमुख लक्ष्मी देवी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय जीयनपुर में कपिलदेव सरोज, प्रेमा देवी हाईस्कूल में रामशेखर, ऊंज थाने पर एसओ विनोद दूबे, प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में योगेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद पांडेय, सुभाष पांडेय, डा. जय प्रकाश, प्रेमशंकर पांडेय, कृपाशंकर आदि रहे। चाणक्य पलिब्क स्कूल लखनों , आरएन कान्वेंट स्कूल गिरधरपुर में हरिशंकर पांडेय ने ध्वजारोहण किया।
चौरी संवाददाता के अनुसार, भारती इंटर कालेज परसीपुर पूर्व प्रधानाचार्य कमला शंकर, स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज ब्रह्मश्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश सिंह, श्रीजीबी पंत फाउंडेशन इंटर कालेज मानिकपुर में पंडित भोलानाथ शुक्ला ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद पौध रोपण भी किया, इसी तरह गौरव गल्र्स इंटर कालेज बरदहां में प्रबंधक जयप्रकाश दुबे, एचआरडी इंटर कालेज चौरी बाजार जिला पंचायत सदस्य विंदो देवी, एपीएस पब्लिक स्कूल चौरी बाजार डॉ. घनश्याम दास बरनवाल, लायंस कीड्स स्कूल चौरी बाजार प्रबंधक आरती जाय सवाल, प्राथमिक विद्यालय केतनीपुर में पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमरेश मिश्रा, पचपटियां में प्रधान अनिल सिंह मुन्ना, गिरिया में प्रधान हरिशंकर यादव, रवेली में प्रधान संतोष यादव ने ध्वजारोहण किया।
दुर्गागंज संवाददाता के अनुसार, इंटर कालेज दुर्गागंज के प्रधानाचार्य विरेंद्र प्रताप सिंह, दुर्गागंज थाना परिसरर में एस ओ देवनाथ तिवारी, जूनियर हाईस्कूल कुढ़वा में प्रेम बहा दुर सिंह, प्राथमिक विद्यालय भानीपुर, भंडा, शेरपुर, गोपलहां, नवलपुर, सेमरा, गोपीपुर, प्रयागपुर, नीबीचौर, मसुधी गौरा, गंगारामपुर, साधन सहकारी समितियों, बैंक शाखाओं में ध्वजारोहण किया। मिश्राइनपुर प्राथमिक विद्यालय में प्रधान अकबर अली ने ध्वजारोहण किया। अभोली ब्लाक के संकट मोचन विद्या बालिका इंटर कालेज दानुपुर मतेथू में प्रबंधक महेंद्र कुमार मिश्र, प्रधानाचार्य शिप्रा देवी ने ध्वजारोहण किया।
गोपीगंज संवाददाता के अनुसार, भारत भारती इंटर कालेज में ग्राम प्रधान आद्या प्रसाद तिवारी ने किया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रह्लाददास गुप्ता ने हनुमान गढ़ी परिसर में ध्वजारोहण किया और पौधरोपण भी किया। पं. मदन मोहन मालवीय विद्याश्रम काली देवी अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया। मेधावी प्रियंका, रिया, मीनू गुप्ता, पिंकी, शिव कुमार, दीपक सम्मानित किए गए।
विज्ञापन

भारत भारती शिक्षा निकेतन में माता प्रसाद चौबे, एससीडी इंग्लिश स्कूल फूलबाग में प्रधाना चार्य विजयशंकर मिश्र, सेंट थामस स्कूल गोपीगंज में प्रबंधक सैम इब्राहिम, प्रधानाचार्य वृंदा सैम, जेनिथ पब्लिक स्कूल रैपुरी में प्रधानाचार्य रविभूषण त्रिपाठी ने ध्वजारोहण्  किया। उद्योग व्यापार मंडल कार्यालय पर प्रदेश मंत्री ने, गुलाबी देवी बिंद इंटर कालेज माधोपुर में प्रबंधक गुंलाबी देवी ने ध्वजारोहण किया और बच्चों ने सांस्कृतिक कार्य क्रम प्रस्तुत किया। श्री विश्वनाथ इंटर कालेज धीरपुर वैदा में मुख्य अतिथि यदुनाथ मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। इसमें प्रबंधक महेंद्र कुमार मिश्र, प्रधानाचार्य राजकुमार शुक्ला आदि रहे। रगमार्क बालाश्रय नटवां में पूर्व चेयरमैन आशा राम गुप्ता, प्रबंधक आरडी यादव ने ध्वजारोहण किया। जीया केयर आफ लाइफ की ओर से मेवड़ापुर में प्रबंधक शाकिब सिद्दीकी ने ध्वजारोहण किया। शहनवाज अहमद, शोएब अंसारी, हर्षिता गुप्तमा आदि रहे। डोनिव पब्लिक स्कूल में अध्यक्ष बांकेलाल गुप्ता और विद्यालय की दो बच्चियां सीजल गुप्ता, रीतिका पांडेय ने किया। बच्चों ने आकर्षक संास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।प्रधानाचार्य रतनशंकर जायसवाल, अनुपम मालवीय आदिम रहे। एकल विद्यालय गोपीगंज में अध्यक्ष बिहारी लाल केसरवानी, धर्मेद्र द्विवेदी ध्वजारोहण किया।
-------------------

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें