फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यों की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अभोली विकास खंड के अभोली ग्राम पंचायत की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की गई है। टीम की ओर से खड़ंजा, आवास, शौचालय समेत अन्य विकास कार्यों की जांच की जाएगी। हाईकोर्ट की सख्ती पर डीएम के निर्देश पर टीम गठित की गई है। हालांकि शिकायतकर्ता ने जांच शुरू न होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

अभोली गांव निवासी शारदा प्रसाद सिंह, सनी कुमार सिंह और शिवशंकर ने करीब छह माह पूर्व डीएम को प्रार्थना पत्र देकर गांव में कराए गए विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाया था। डीएम ने डीपीआरओ को जांच कराने का निर्देश दिया, लेकिन विभाग की ओर से फाइल को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। फिर शिकायतकर्ताओं ने ग्रामसभा में अनियमितता को लेकर उच्च न्यायालय में रिट दाखिल की। कोर्ट के आदेश और डीएम के सख्त रुख को देखते हुए डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी ने दो सदस्यीय टीम गठित कर दी। इसमें अवर अभियंता डीआरडीए और एडीओ पंचायत को शामिल किया गया है। वहीं दूसरी ओर शिकायकर्ता ने जांच शुरू न होने पर मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर गुहार लगाई। ग्राम प्रधान शिशिर सिंह ने कहा कि प्रधानी चुनाव को लेकर आरोप लगाए जा रहे हैं। गांव में सभी विकास कार्य कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें