फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमे की नमाज को लेकर सतर्क रहे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के विरोध में 20 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद जुलूस और उपद्रव के बाद से पुलिस सुरक्षा को लेकर लगातार गंभीरता बरत रही है। उस दिन से लेकर आज तक प्रशासन न केवल अलर्ट पर है बल्कि जुमे की नमाज के वक्त वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भदोही पहुंच जाते हैं। शुक्रवार को डीएम राजेंद्र प्रसाद और एसपी रामबदन सिंह जुमे की नमाज से पूर्व भदोही आ गए थे।प्रशासनिक अफसर दोपहर 12.10 बजे भदोही पहुंचे गए थे। पहले कोतवाली पहुंचे। वहां जुमे की नमाज के लिए सीओ भूषण वर्मा से सुरक्षा तैयारियों की जानकारी लेने के बाद स्वयं फोर्स के साथ अजिमुल्लाह चौराहे पहुंच गए। चौराहे पर दो घंटे तक अधिकारीगण बैठे और हालात मातहत अधिकारियों से मंत्रणा करते रहे। उन्होने सीओ और कोतवाल श्रीकांत राय को निर्देशित किया कि सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों से सख्ती से निपटा जाए। यह भी कहा कि संभ्रांत लोगों को विश्वास में की भावना जगाएं।इस बीच जुमे की नमाज के दौरान लिप्पन तिराहे, कटरा बाजार, चकइनायत, आनंद नगर, भदोही गर्ल्स कालेज तिराहा, पकरी तिराहा, पायल टाकीज आदि पर सुबह से ही फोर्स तैनात रही। सभी स्थानों में शांतिपूर्ण वातावरण में नमाज अदा हुई। माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण है। नमाज के लिए एहतियात के तौर पर फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन

--
पोस्टर से चिन्हित 24 उपद्रवी
भदोही। कोतवाली पुलिस ने 20 दिसंबर के उपद्रव मामले में जारी पोस्टर में से जिन 24 अज्ञात उपद्रवियों की पहचान की है उनके नाम हैं रूमान अंसारी, महफूज आलम, सोनू अंसारी, आकिब अंसारी, अनीस, नदीम (सभी काजीपुर), नाजिम (पीरखांपुर), शहजाद व फैज ( दोनो निजामपुर), नदीम अंसारी (अयोध्यापूरी), टीपू व मल्लू ( दोनो चकइनायत), सुजैल (बाजार सलाबत खां), अस्सू, अमन, फुजैल ( तीनो जमुंद), शीबू (दरोपुर), शानूयां (कजियाना), एकराम व रुस्तम ( दोनो रामसहायपुर), सलमान (पचभैय्या), सिंटू (आलमपुर), शाकिर (जल्लापुर), दानिश (नूरखांपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें