फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ताजियादारों और अखाड़ेदारों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
कैंप में ताजियादार को पुरस्कृत करते सपा विधायक जाहिद बेग। स्रोत- संवाद
विज्ञापन
भदोही। पूर्व सांसद डाॅ. यूसुफ बेग एकता मंच की ओर से मुहर्रम के यौमे आशूरा के दिन शुक्रवार की शाम कैंप लगाकर सभी ताजियादारों और अखाड़ेदारों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि सपा विधायक जाहिद बेग ने कहा कि लोग बड़ी मेहनत से ताजिया तैयार करते हैं। उनको प्रोत्साहित करने के लिए मंच की ओर से यह कार्यक्रम अच्छी पहल है। विधायक ने कहा कि भदोही में मुहर्रम हमेशा से गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल प्रस्तुत करता है। भदोही के ताजियादारों की मेहनत और लगन को एकता मंच सलाम करता है। भदोही में लोग ताजिया स्वयं बनाते हैं। इसलिए यहां के जैसे ताजिए न केवल खूबसूरत बल्कि नक्काशीदार होते हैं। इसी प्रकार से उन्होने आखाड़ेदारों की भी प्रसंशा की और कहा कि अखाड़े अनुशासन का परिचय देते हैं।
विज्ञापन

एकता मंच के अध्यक्ष राशिद बेग व सपा जिला प्रवक्ता अलीशेर खां ने बताया कि लगभग 85 ताजियादारों और एक दर्जन अखाड़ेदारों को सम्मानित। इस मौके पर अकबर अली अंसारी, हसनैन अंसारी, मुख्तार हाशमी, जावेद खां, तनवीर हयात खां, सभासद गुलाम व राजकुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें