फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफियाओं की सूची बनाकर करें कार्रवाई: डीआईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पुलिस उप महानिरीक्षक विंध्याचल मंडल आरपी सिंह ने सोमवार की रात पुलिस लाइन में व्यायामशाला का शुभारंभ किया। उन्होंने जवानों को जीवन में फिट रहने के लिए व्यायाम के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद पुलिस लाइन में आयोजित बैठक में कानून व्यवस्था पर चर्चा की। अधिकारियों को निर्देश दिया कि माफिया की सूची बनाकर कार्रवाई करें।
विज्ञापन

कहा कि सावन में कांवड़ यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। कहा, अवैध खनन और अवैध शराब पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाएं। भूमाफिया, खनन माफिया, शराब माफिया और अन्य माफिया की सूची बनाकर उनके विरुद्ध गैंगस्टर की कार्यवाही करें। अवैध रूप से अर्जित संपत्ति की जांच कर जब्तीकरण की कार्रवाई की जाए। महिला संबंधी सभी अपराधों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करें। दुष्कर्म मामलों में प्रभावी पैरवी कर अभियुक्तों को सजा दिलाई जाए। इस मौके पर एसपी डॉ. अनिल कुमार, एएसपी राजेश भारती आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें