फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश यादव पर हमला,कहा-हताश हो चुके हैं पूर्व सीएम

Tue, 12 Jan 2021 06:31 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
भदोही में स्वामी प्रसाद मौर्य व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश के सेवायोजन और श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वह हताश और निराश होकर कोराना वैक्सीन के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। वर्ष 2022 के चुनाव में जनता सपा-बसपा को फिर सबक सिखाएगी।

विज्ञापन


पंचायत चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर मंगलवार को ज्ञानपुर पहुंचे मौर्य भाजपा जिला कार्यालय पर पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश और प्रदेश तरक्की की राह पर आगे बढ़ रहे हैं। सरकार समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचा रही है।

श्रमिक परिवारों के लिए 18 से अधिक योजनाएं चलाई जा रहीं हैं। एआईएमआईएम अध्यक्ष ओसदुद्दीन ओवैसी के पूर्वांचल मेंजमीन तलाशने के सवाल पर कहा कि यूपी मोदी और योगी का क्षेत्र है। यहां किसी की दाल गलने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि किसानों के हित को लेकर केंद्र सरकार ने कृषि बिल पारित किया है। बिल को लेकर विपक्ष किसानों को बरगला रहा है।
विज्ञापन


इसके पूर्व भी कई बिल पारित हुए थे, जिनका शुरुआत में विरोध हुआ। कुछ दिनों में किसानों को खुद समझ में आ जाएगा। पूर्ववर्ती सरकारों में योजनाओं का पैसा सिर्फ दलालों के खाते में पहुंचता था, लेकिन प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रयास से अब सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंच रहा है।
 

विज्ञापन

इसके पूर्व वह भाजपा के जिला कार्यालय पर संगठन की बैठक में भी शामिल हुए। पंचायत चुनाव में पार्टी को सफल होने के लिए मंत्र दिया। प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा ने भी पंचायत चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से तैयार रहने के लिए कहा।

बताया कि पार्टी जीतने वाले प्रत्याशी को ही मैदान में उतारेगी। इसके पूर्व पदाधिकारियों का कई स्थानों पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, जिला निगरानी समिति के सदस्य शरद चंद्र सोनकर, चिंटू सिंह बघेल आदि रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें