फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सुरियावां की टीम फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। क्षेत्र के मेढ़ी मैदान पर तेजधर ब्रह्मबाबा खेल समिति की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को किंग्स इलेवन सुरियावां और चंदौली की टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें सुरियावां ने चंदौली की टीम को 53 रनों से हरा दिया।
विज्ञापन

किंग्स इलेवन सुरियावां की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सुरियावां की टीम ने 25 ओवर में छह विकेट पर 256 रन बनाए। इसमें संदीप भारतीया ने 57 गेंदों पर 110 रनों की शतकीय पारी खेली। दूसरे बल्लेबाज तेजस्वी जायसवाल ने 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। जवाब में खेलने उतरी चंदौली की टीम 25 ओवर खेलकर छह विकेट पर 203 रन ही बना सकी। इसमें कमलकांत ने 57 रन बनाए, रवि मौर्या ने 37 रनों का योगदान किया। किंग्स इलेवन सुरियावा ने चंदौली को 53 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इस मौके पर संजय श्रीवास्तव, अमर बहादुर सिंह, नंदलाल गुप्ता, मनोज दूबे, अजीत यादव, संतोष यादव, जेपी सिंह, विजय शंकर राय, थानाध्यक्ष सुरियावां विजय प्रताप सिंह आदि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें