पूर्व सांसद मछलीशहर तुफानी सरोज ने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए।
पूर्वांचल के खिलाड़ी विश्व पटल पर जिलों का नाम रोशन कर रहे हैं।
श्री सरोज बृहस्पतिवार को अंतर्जनपदीय केपीएस टुर्नामेंट 2015 के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
फाइनल मुकाबला वाराणसी और सुरियावां की टीम के बीच खेला गया।
10 ओवर के मैच में टास जीतकर पहले खेलते हुए वाराणसी की टीम 62 रन बना सकी। जवाब में खेलने उतरी आशीष आफसेट स्पोर्टिंग क्लब सुरियावां की टीम आठवें ओवर में मैच जीत लिया।
बेहतर खेलने पर सुरियावां के रवि दूबे को मैन आफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता में आलराउंड प्रदर्शन करने वाले वाराणसी के कालीचरण को मैन आफ दी सीरिज का खिताब दिया गया।
विजेताओं को पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने इनाम दिया। प्रथम विजेता को 15 हजार नकद और ट्राफी, रनरअप को 10 हजार और ट्राफी दी गई।
इस मौके पर आयोजक कैलाश दूबे, राकेश मौर्य जिला पंचायत सदस्य, दूधनाथ यादव, बाबा चौरसिया, रविंद्र पांडेय, केशराज सिंह, कंमेटेटर पंकज दूबे, रविशंकर दूबे, निर्णायक चंद्रेश यादव, मुकेश विश्वकर्मा, लालमन यादव और सुरेंद्र चौहान सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।