फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधीर सिंह पांचवीं बार अध्यक्ष और घनश्याम महामंत्री बने

Wed, 06 Apr 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई का चुनाव मंगलवार को निर्विरोध हो गया। सुधीर सिंह पांचवीं बार जिलाध्यक्ष और घनश्याम यादव महामंत्री निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी के रूप में मौजूद प्रांतीय नेताओं की देखरेख में चुनाव संपन्न कराया गया। निर्वाचित पदाधिकारियों को शिक्षकों ने माला पहनाकर स्वागत किया। 
विज्ञापन

ब्लॉक संसाधन केंद्र ज्ञानपुर में मंगलवार को सुबह आठ बजे निर्वाचन अधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव प्रदेश संगठन मंत्री सुभाष तिवारी, प्रदेश प्रचार मंत्री देवेंद्र यादव की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई। सुबह आठ बजे से 10 बजे तक नामांकन और 11 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की गई। 11 बजे तक जिलाध्यक्ष पद के लिए सुधीर कुमार सिंह और महामंत्री के लिए घनश्याम यादव समेत 20 अन्य पदों पर एक-एक उम्मीदवारों ने ही नामांकन किया। विरोध में एक भी नामांकन न होने के कारण सुधीर कुमार सिंह को जिलाध्यक्ष और घनश्याम यादव को निर्विरोध महामंत्री चुना गया। इसके अलावा चार उपाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, प्रचार मंत्री, महिला उपाध्यक्ष पदों पर भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ। निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र श्रीवास्तव ने इसकी औपचारिक घोषणा की। इस मौके पर हरिश्चंद्र पाठक, अरुण पांडेय, मनोज शुक्ल, मनोज उपाध्याय, दिलीप कुमार सिंह,  समरजीत यादव, डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा, मंजरी कुशवाहा, गीता मौर्य, हीरोमणि यादव,  केके मौर्य, दिनेश मौर्य, वीरेंद्र सिंह, बैजनाथ सरोज, मुश्ताक अंसारी, प्रमोद मिश्रा, सुभाष पाल, अरविंद, रवींद्र पांडेय, अनिल सिंह, योगेंद्र बहादुर सिंह, कैलाश नाथ यादव,  प्रदीप सिंह, आशीष सिंह, रामकिशोर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन योगेश पांडेय और कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मराज यादव ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें