फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गोपीगंज होकर ज्ञानपुर आएंगी लोहिया बसें

Wed, 06 Apr 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइवेट बस संचालकों से विवाद और आरटीओ कार्यालय वाराणसी से परमिट न मिलने से परेशान परिवहन महकमे ने ज्ञानपुर से वाराणसी के बीच चलने वाली रोडवेज की लोहिया बसों का रूट बदल दिया है। भदोही नगर, कपसेठी होते हुए ज्ञानपुर पहुंचने वाली इन बसों को परिवहन विभाग ने जीटी रोड से औराई, गोपीगंज होते हुए ज्ञानपुर चलाने का निर्णय लिया है। विभाग के मुताबिक परमिट जल्दी न मिलने और प्राइवेट बस संचालकों से आए दिन होने वाले विवाद के चलते बसों का रूट बदला गया है। ज्ञानपुर और वाराणसी से ये बसें नियमित समय पर ही चलेंगी।  
विज्ञापन


मालूम हो कि पिछले एक माह से वाराणसी-भदोही-ज्ञानपुर रूट पर लोहिया बसों का आवागमन ठप हो गया है। कभी-कभार अगर ये बसें ज्ञानपुर पहुंचती भी हैं तो यात्रियों की कमी के चलते लगभग 75 फीसदी सीटें खाली ही रहती हैं। कारण बताया जाता है कि प्राइवेट बस संचालक अपनी कमाई पर असर होने के कारण लोहिया बस के चालक और कंडक्टरों को सवारियां उठाने नहीं देते। चूंकि बसों के संचालन के लिए आरटीओ कार्यालय से निश्चित समयावधि का परमिट लेना होता है, इसके लिए उन्हें टैक्स भुगतान करना पड़ता है। ऐसे में परमिट न मिलने से प्राइवेट बसों के संचालक उन्हें रास्ते में परेशान करते हैं।
चालक-कंडक्टर बस संचालन की औपचारिकता पूरी करते हैं। कम पैसे में सुलभ यात्रा उपलब्ध कराने वाली लोहिया बस संचालन होने से मनमानी किराया वसूलने वाले प्राइवेट बस संचालक परेशान हैं। उधर रोडवेट वाराणसी परिक्षेत्र के एआरएम आरएल पाल का कहना है कि विभाग की ओर से आरटीओ कार्यालय में निर्धारित शुल्क जमा किया गया है। इसके बाद भी सहयोग न मिलने के कारण परेशानी बढ़ी है। इसलिए बसों का रूट बदलकर औराई, गोपीगंज होते हुए ज्ञानपुर रोडवेज पहुंचने का रूट तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें