फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कोतवाली से महिला को भगाने वाला दरोगा निलंबित, जांच शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी के साथ कथित अश्लील हरकत की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची महिला को भगाने के मामले में एसपी अभिनव त्यागी ने वरिष्ठ उप निरीक्षक श्याम नारायण यादव को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंप दी है। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने यह कार्रवाई की। वहीं दूसरी ओर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी गई।
विज्ञापन

ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला सोमवार को थाने बेटी के साथ अश्लील हरकत की शिकायत लेकर पहुंची थी। बताया कि गांव के ही दो युवक आए दिन उसकी बेटी के साथ अभद्रता करते है। उसके घर वालों को बताया, लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ। महिला का आरोप है कोतवाली पहुंची तो यहां तैनात दरोगा उसे भगा दिया। कहा यहां कोई सुनवाई नहीं होगी। इसके बाद महिला ने न्याय की गुहार लगाते हुए एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने एसपी अभिनव त्यागी ने मामले का संज्ञान लिया। आरोपी युवकों पर विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। एसपी ने प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्यामनारायण यादव को निलंबित कर दिया। इसके अलावा अपर पुलिस अधीक्षक भदोही की ओर से उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। एएसपी शुभम अग्रवाल ने कहा कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें