विंध्याचल से दर्शन करके अयोध्या जा रही 54 कांवड़ियों से भरी बस के चालक की तबीयत मंगलवार को अचानक खराब हो गई। इसके बाद बस को रोक दिया गया। बस चालक सुरेश कुमार (52) पुत्र सीताराम निवासी बेसड़ी, फतेहपुर मंगलवार को गोपीगंज स्टैंड के पास बस लेकर पहुंचा था । उसी दौरान उसकी तबीयत खराब हो गई। चालक को चक्कर आने पर पास में बैठे यात्रियों ने बस रोक दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बस को सुरक्षित लेन पर खड़ी कराई। सीएचसी गोपीगंज से प्राथमिक उपचार के बाद चालक को जिला अस्पताल रेफर किया। बस में सवार कांवडि़यों ने बताया कि चालक की तबीयत पहले से ही खराब थी। संवाद