फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को न्याय के लिए अंतिम दम तक संघर्ष का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। हाईस्कूल की छात्रा की गुमशुदगी और बाद में वरुणा नदी में उसका शव मिलने के बाद आम जन में भारी आक्रोश है। मामले में पुलिस पर लीपापोती का आरोप लगाते हुए शनिवार को सपा जनों ने स्टेशन रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में बैठक की जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। बैठक के बाद बताया गया कि पार्टी द्वारा छात्रा के परिजनों को ढाई लाख रुपये आर्थिक सहायता दिए जाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही यह भी तय किया गया कि सपा मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाकर ही मानेगी।
विज्ञापन

गत 19 अगस्त को गांव के पास ही नदी ने शव मिलने के बाद से गांव से लेकर शहर तक लोगों में आक्रोश है। पुलिस के पोस्टर्माम रिपोर्ट पर लोगों को विश्वास नहीं है क्योंकि लड़के चेहरे को तेजाब से जला दिया गया था। पुलिस के रवैये के रवैये को देखते हुए आज हुई बैठक में सपा नेताओं ने आर पार की लड़ाई का बिगुल फूंका। बैठक में कहा गया कि पुलिस पूरे मामले में आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। तय किय ागया कि गरीब परिजनों को न्याय दिलाने के बाद ही शांत होंगे।
बैठक के बाद लोग पीड़ित के गांव गए और उनके परिवार से मिले। उन्हें विश्वास दिलाया कि उन्हें न्याय दिलाकर रहेंगे। परिजनो को यह भी बताया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ढाई लाख सहायता दिए जाने का निर्देश दिया है। गांव से लौट कर सीधे सभी पदाधिकारी मुख्यालय जाकर पुलिस अधीक्षक से मिले। लोगों ने बताया कि एसपी ने जल्द ही मामले के खुलासे का भरोसा दिया है। बैठक में पूर्व विधायक जाहिद बेग, निवर्तमान जिलाध्यक्ष आरिफ सिद्दिकी, ओमप्रकाश यादव, पूर्व मंत्री रामकिशोर बिंद, शोभनाथ यादव, हसनैन अंसारी, पूर्व प्रमुख विकास यादव, उमेश बिंद, प्रदीप यादव, पन्नालाल यादव, संतोष यादव, विजय सोनकर, रामशंकर बिंद, विनोद यादव, रवि यादव, कमलेश प्रजापति, हृदय प्रजापति, लालचंद बिंद, संतोष यादव, धर्मेंद्र यादव, अलीशेर खां, नान्हक यादव, मुन्ना यादव, काशीनाथ पाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें