मजदूर संगठनों ने प्रदर्शन
और जुलूस निकालकर विरोध जताया।
राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते बुधवार
को सुबह 10 बजे के बाद भी पंजाब नेशनल बैंक, इलाहाबाद बैंक, सेंट्रल बैंक,
यूबीआई ज्ञानपुर के अलावा एलआईसी कार्यालय पर ताला लटका रहा। दूर दराज से
आने वाले उपभोक्ताओं को बैरंग लौटना पड़ा।
हड़ताल के चलते परेशान उपभोक्ता
व्यवस्था को कोसते नजर आए। औराई, घोसिया, गोपीगंज, सुरियावां आदि इलाकों
में भी बैंकों पर ताला लटका रहा।
मोढ़ संवाददाता के अनुसार, हड़ताल के चलते
यूबीआई सियरहां में लेनदेन का काम बंद रहा। इससे ग्राहकों को काफी परेशानी
का सामना करना पड़ा। गोपीगंज संवाददाता के अनुसार, राष्ट्रव्यापी हड़ताल
के समर्थन में ओबीटी मजदूर सभा के अध्यक्ष चंद्रशेखर पांडेय के नेतृत्व में
मजदूरों ने जुलूस निकाला। कंपनी के सामने गेट पर धरने पर बैठ गए।
सूचना पर
पहुंची पुलिस ने मजदूरों को वहां से हटाया। मजदूरों ने मांग की कि उनकी
न्यूनतम मजदूरी पंद्रह हजार, सामान्य कार्य के लिए समान वेतन, सभी को
सामाजिक सुरक्षा, पुरानी पेंशन बहाली, महंगाई पर रोक लगाने, न्यूनतम पेंशन
दो हजार करने समेत 12 बिदुओं की मांग की।
इस मौके पर राकेश यादव, बुद्धिराम
यादव, उमाशंकर, मुर्तजा खां, राजेंद्र लाल, जयशंकर यादव, वृजेश सिंह,
रामसागर, रामअचल, अरविंद, मुकेश यादव आदि रहे।
जूद रहे।