इससे सामान्य वर्ग की लगभग 45 फीसदी सीटें फुल हो गई हैं। संभवत: अगली मेरिट से सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों का प्रवेश पूर्ण हो जाएगा।
बुधवार को कालेज के सभी विभागों में शांतिपूर्वक प्रवेश हुआ। इस दौरान तीसरे दिन प्रवेश के लिए मेरिट गिरनी थी। लेकिन, कालेज प्रशासन ने पहले दिन अशांति से घंटे ठप रहने से बृहस्पतिवार को प्रवेश के लिए प्रथम मेरिट बरकरार रखा है।
अब सामान्य वर्ग की द्वितीय मेरिट बृहस्पतिवार को जारी की जाएगी। कालेज में बुधवार को हिंदी, राजनीति, अर्थशास्त्र, वनस्पति, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, दर्शनशास्त्र विभाग में कांउसलिंग के लिएअभ्यर्थियों की भीड़ रही।
वहीं अन्य विभागों में भी सामान्य तरह से प्रवेश प्रक्रिया चलती रही है। गेट पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी। अंदर सिर्फ अभ्यर्थियों को ही जाने की अनुमति थी।
अंदर उन्हें सिर्फ प्रवेश सामग्री लेकर ही जाने दिया जा रहा था। अभ्यर्थी काउंसलिंग के बाद निर्धारित स्थल पर फीस जमाकर प्रवेश प्रक्रिया पूरा कर रहे थे। प्राचार्य डॉ. हिरेंद्र प्रताप सिंह ने विभागाध्यक्षों के साथ प्रवेश प्रक्रिया का जाएजा लेते रहे।
कालेज के सूचना प्रभारी डॉ.कमाल अहमद सिद्दीकी ने बताया कि मंगलवार को प्रवेश में हुए व्यवधान के चलते द्वितीय मेरिट को एक दिन के लिए टाला गया है, इसलिए बुधवार को न जारी करके उसी मेरिट से बृहस्पतिवार को प्रवेश लिया जाएगा।