भदोही के सरोई में मानदेय न मिलने पर कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन करते मजदूर।
- फोटो : BHADOHI
सरोई। भदोही नगर से सटे कैथीपुर गांव की एक कंपनी के खिलाफ मजदूरों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि कंपनी की ओर से श्रमिकों को मिलने वाली सुविधाएं नहीं दी जा रही है। तीन महीने से मानदेय भी नहीं मिला। इससे उनके सामने आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गई है।
कंपनी के सामने प्रदर्शन कर रहे शिवकमल यादव, अनिल यादव, सियाराम यादव, दिनेश कुमार यादव, दीपक सिंह, जतन कुमार, श्याम सुंदर गौतम, राजपति यादव, नंदलाल सरोज, अरविंद चौहान, आनंद सिंह, सुरेश गौतम, शेषमणि, मनोज गौतम, राजकुमार आदि ने आरोप लगाया कि वह काफी दिनों से कुंवर सिंह लेबर ऑर्गेनाइजेशन सबरी-मिर्जापुर के अधीन रहकर जीविकोपाजर्नन के लिए काम करते आ रहे है। जिन्हें कंपनी की ओर से सीएल, ईएल की व्यवस्था देने का दावा किया था, लेकिन दोनों नहीं दिए जा सके। गत 20 दिनों से उन्हें काम भी न देकर बैठा दिया गया है जिससे दो वक्त की रोटी के लिए अब इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। एक सप्ताह में कंपनी प्रबंधन की ओर से मजदूरों के हित में कोई पहल नहीं हो सकी तो वह जिलाधिकारी, श्रमायुक्त, मंडलायुक्त सहित अन्य उच्चाधिकारियों की चौखट पर दस्तक देना शुरु करेंगे जिसकी जिम्मेदारी भी कंपनी की होगी।