फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नहर प्रखंड कार्यालय के आवासीय कमरों में रखा जा रहा है भूसा

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीगंज। कर्मचारियों के रहने के लिए बनाए गए नहर प्रखंड कार्यालय के आवासीय कमरों में भूसा रखा जा रहा है। नहरों की देखरेख और जनसामान्य की आ रही समस्याओं के निराकरण के लिए कार्यालय भी खोले गए हैं, लेकिन विभाग में कर्मियों के कमी बनी हुई है। सिंचाई विभाग केवल किसी तरह चल रहा है। कर्मचारियों के कमी की वजह से पहले बने भवन पूरी तरह वीरान हो गए है।
विज्ञापन

नपुर नहर प्रखंड के जंगीगंज कार्यालय परिसर में बाहरी लोगों ने अनाज, भूसा और उपले रखकर कब्जा कर लिया है। नहर विभाग के लोगों की कृपा है या स्थानीय लोगों की मनमानी, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी जैसे इस मामले से बेखबर हो कर मूकदर्शक बने हुए हैं। कार्यालय में किसी भी कर्मचारी की स्थायी तैनाती नहीं है, पूर्व में तैनात एई गुलाब चंद मौर्या का भी हाल ही में मिर्जापुर स्थानांतरण हो गया, जो कभी कभार कार्यालय पर देखरेख करने आते हैं। नहर प्रखंड के बाबू भदोही में तैनात हैं, लेकिन कुछ घंटों के लिए यहां आते हैं। इसके अलावा यहां किसी की तैनाती नहीं है। कार्यालय परिसर में कुछ लोग सब्जी, केला इत्यादि की खेती भी किए हैं। प्रवेश द्वार पर बने गॉर्ड रूम में उपले रखे हैं, अंदर के कमरों में भूसा और अनाज रखा गया है।
यह एक सब डिवीजन कार्यालय है, जो जर्जर हो चुका है। किसानों की समस्या के लिए एक कर्मचारी वहां पर रखा गया है। वहां रखने वाला केयरटेकर ही वहां भूसा रखते हैं।- सुधीर कुमार पाल,अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें