फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों ने रोकी वाहनों की रफ्तार

Tue, 01 Sep 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 चंदौली में प्रस्तावित भदोही जिले की सेना भर्ती तीसरी बार टलने से नाराज अभ्यर्थियों ने सोमवार को सुबह मूंसीलाटपुर में ज्ञानपुर-भदोही मार्ग को जाम कर दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना मिलने के बाद पहुंचे सीओ भदोही अयोध्या प्रसाद ने अभ्यर्थियों को समझाकर शांत कराया। करीब दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन


प्रदेश स्तरीय खिलाड़ी राहुल यादव के नेतृत्व में सोमवार सुबह करीब सात बजे दो दर्जन से अधिक अभ्यर्थी मूंसीलाटपुर स्थित जिला स्टेडियम पहुंचे और सेना भर्ती टलने से नाराज अभ्यर्थियों ने ज्ञानपुर- भदोही मार्ग पर जाम लगा दिया। चक्काजाम से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की खबर लगते ही सीओ भदोही मयफोर्स मौके पर पहुंच गए।

हालांकि आक्रोशित अभ्यर्थी चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शित करते रहे। सीओ के समझाने पर करीब दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। इस अवसर पर आंदोलित अभ्यर्थियों का नेतृत्व कर रहे खिलाड़ी राहुल यादव ने आरोप लगाया कि आसपास के सैकड़ों अभ्यर्थी कई साल से सेना भर्ती की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले दो साल में तीन बार सेना भर्ती में भदोही की बारी आने से पूर्व उसे टाल दिया जा रहा है। इससे सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी उम्र अधिक होने से पहले ही छट जा रहे हैं। सितंबर में प्रस्तावित भर्ती को अब 12 जनवरी 2016 में किया गया है। इससे तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को नुकसान उठाना पड़ेगा। चक्काजाम में अजीत, अखिलेश यादव, सतीश यादव, शशि, शीतल बिंद, आकाश यादव आदि अभ्यर्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें