फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने 83 किसानों में बांटे 4.20 लाख

Mon, 31 Aug 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
ये बातें रविवार को ग्राम प्रजापतिपुर में किसानो को मुआवजे के चेक वितरित करते हुए विधायक जाहिद बेग ने कही। उन्होने कहा की किसानो के लिए सपा सरकार कई योजना चला रही है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि सूबे में कई सरकारें आईं लेकिन किसी ने किसानों के हित में कुछ नहीं किया। सपा सरकार ने किसान दुर्घटना बीमा की राशि बढ़ाकर 5 लाख कर दी है। इसके अलावा ऋण माफी योजना, मुफ्त सिचाई योजना चलाने के साथ किसानो के फसल की उचित कीमत निर्धारित कर रही है। उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा भूमि अधिग्रहण बिल ला रही है जो किसानों को उजाड़ने की साजिश है। लेखपाल मातादीन यादव ने बताया कि आज कुल 83 किसानो को 4.20 लाख के चेक  दिए गए। इस मौके पर ग्राम प्रधान कलावती देवी, पप्पू तिवारी, मुख्तार हाशमी, कृपाशंकर शुक्ल, दयाशंकर मिश्र, देवधर, शोभनाथ, उपदेश मिश्र, हरिशंकर मिश्र, दशरथ मिश्र, अशोक मिश्र, संजय मिश्र, एचएन उपाध्याय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें