पानी के लिए भागदौड़ करना यात्रियों को खतरा भी बना रहता है। जबकि ऐसे में पानी के लिए परेशान यात्रियों के साथ ट्रेन में चढ़ते-उतरते समय हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता।
ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर तीन हैंडपंप लगे हुए हैं, इसमें प्लेटफार्म पर लगे दो हैंडपंप कई महीने से खराब हैं। जब कि एक हैंडपंप से पानी सही ढंग से नहीं निकल रहा है। इसके चलते आमजन को पेयजल समस्या होती है।
जब ट्रेन खड़ी होती है, तो पेयजल समस्या गंभीर हो जाती है। खास बात कि स्टेशन पर प्रतिदिन दर्जनभर एक्सप्रेस, आधा दर्जन से अधिक पैसेंजर ट्रेनों काआवागमन होता है।
इससे प्रतिदिन स्टेशन पर हजारों की संख्या में यात्रियों का आना-जाना लगा रहता है। जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष माबूद खां, व्यापारी नेता ज्ञानेश्वर अग्रवाल, सपा नगर अध्यक्ष अब्दुल जब्बार मंसूरी ने रेल प्रशासन ने पेयजल की समस्या निदान करने की मांग की है।
उधर, इस बारे में स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि खराब हैंडपंपों को दुरूस्त करने के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।