फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्हैया में पीएचसी का निर्माण शुरू, बढ़ेंगी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। भदोही विकास खंड के पल्हैया गांव में शनिवार को नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण शुरू हो गया। डेढ़ करोड़ की लागत से बनने वाली पीएचसी से आसपास के 50 से अधिक गांव के लोग स्वास्थ्य सुविधाओं से लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

जिले के ज्ञानपुर और भदोही में दो जिला अस्पताल संग औराई, भदोही, सुरियावां, डीघ और गोपीगंज में कुल पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बने हैं। 15 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी जिले में संचालित है, हालांकि चौरी इलाके में स्वास्थ्य सुविधाएं न होने से लोगों को काफी परेशान होना पड़ता था। वाराणसी की सीमा कंधिया से लेकर चौरी बाजार तक सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को भदोही के एमबीएस अस्पताल जाना पड़ता था या वाराणसी। इससे बड़ी संख्या में घायलों की जान अस्पताल पहुंचने से ही निकल जाती थी। स्वास्थ्य विभाग के भेजे प्रस्ताव पर शासन ने पल्हैया में पीएचसी की स्वीकृति दी थी। शनिवार को निर्माण को लेकर नींव की खुदाई शुरू होने से आसपास के लोग गदगद हो गए। इससे 10 किलोमीटर की दूरी तय कर भदोही सीएचसी या महराजा बलवंत सिंह अस्पताल में पहुंच कर इलाज को विवश 50 गांव के करीब लोगों को स्थानीय स्तर पर ही चिकित्सीय सेवाएं मिल सकेंगी। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि पीएचसी निर्माण के लिए 69 लाख स्वीकृत हो गया है। कार्यदायी संस्था का चयन कर निर्माण शुरू हो गया है। पीएचसी से चौरी समेत जौनपुर जिले के सीमावर्ती गांव के लोग उपचार करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें