फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन के विवाद में दुकानदार को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली अंतर्गत नगर के अंबर नीम पर एक दुकान पर लेनदेन के विवाद में अराजक तत्वों ने दुकानदार समेत तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। दुकानदार शकील अहमद की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध एनसीआर दर्ज कर दो का शांति भंग की धारा में चालान कर दिया। एक घायल को माथे पर टांके लगे हैं। घटना सुबह की है।
विज्ञापन

घायल शकील अहमद ने बताया कि नसीम उर्फ पप्पू खां के पुत्रों ने लारैब, दानिश सुबह उनकी दुकान पर आए और सामान खरीदने के दौरान पैसे देने के नाम पर गाली गलौज करने लगे। इसी दौरान वे लाठी डंडे से लैस होकर आए और मारपीट कर हाफिज सद्दाम, समीर, शाहबाज को मारपीट कर घायल कर दिया। सभी का उपचार महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल में कराया गया। पुलिस ने बताया कि नसीम और दानिश को धारा 151 में चालान किया गया। उधर विपक्षी नसीम खां ने बताया कि उन्होंने भी पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें