फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिवसीय मशरुम उत्पादन प्रशिक्षण शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसिया। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां में बुधवार को भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान की ओर से पांच दिवसीय बटन मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का शुभारंभ कर किसानों को जानकारी दी गई। प्रथम दिन से ही प्रशिक्षण लेने वालों की भीड़ हो गई।
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने बताया कि मशरूम खाने योग्य एक फफूंद सब्जी है। इसका उत्पादन कर लघु, सीमांत और बेरोजगार अधिक से अधिक आय कमा सकते हैं। उत्पादन के लिए खुले में खेत और जमीन की आवश्यकता होती है। सरपत की झोपड़ी भी उपयुक्त मानी जाती है। मशरूम में प्रोटीन, खनिज लवण, कार्बोहाइड्रेट मिलता है। सेवन करने से ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्राल, मधुमेह के रोगियों के लिए काफी लाभदायक माना गया है। विशेषज्ञ डॉ. मनोज कुमार पांडेय, डॉ. एके चतुर्वेदी, डॉ. आरपी चौधरी, डॉ. रेखा सिंह आदि ने उत्पादन से लेकर रखरखाव, क्रय-विक्रय, रोगों से बचाव, देखभाल, उर्वरक डालने जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। डॉ. पीसी सिंह, डॉ. जीके चौधरी बीज तैयार करने समेत अचार, नूडल्स, बिस्किट को बनाने की विधि समझाई। इस मौके पर डॉ. वीवी दीप्तिकार, धनंजय सिंह, सर्वेश बरनवाल, प्रमोद पासवान, मनीष गुप्ता, अमित कुमार, निखिल मिश्रा, विष्णु मिश्रा, जितेंद्र कुमार, सुरेश पासी, कलिंदर मिश्रा समेत 18 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें