गोपीगंज। एएसआईएससी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड जोनल लेवल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को सेंट थॉमस स्कूल गोपीगंज विद्यालय परिसर में कराया गया। खेल का उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक सैम अब्राहम ने गुब्बारा उड़ा कर किया। अंडर-19 पुरुष मुकाबले में सेंट थॉमस स्कूल गोपीगंज की टीम ने सेंट जांस डीएलडब्ल्यू को हरा दिया।
अंडर-19 गर्ल्स का फाइनल मैच सेंट जांस स्कूल डीएलडब्ल्यू और सेंट मेरीज स्कूल भदोही के बीच हुआ, जिसमें सेंट जांस स्कूल डीएलडब्ल्यू विजेता रहा। अंडर-19 ब्वॉयज का फाइनल मैच सेंट जांस स्कूल डीएलडब्ल्यू और सेंट थॉमस स्कूल गोपीगंज के मध्य हुआ, जिसमें सेंट थॉमस स्कूल गोपीगंज विजेता रहा। अंडर 17 गर्ल्स का फाइनल मैच सेंट जॉन स्कूल डीएलडब्ल्यू और सेंट थॉमस स्कूल गोपीगंज के मध्य खेला गया, जिसमें सेंट जांस स्कूल डीएलडब्ल्यू विजेता रहा और अंडर 17 ब्वॉयज का फाइनल मैच सेंट मेरीज स्कूल भदोही और सेंट थॉमस स्कूल गोपीगंज के मध्य खेला गया जिसमें सेंट थॉमस स्कूल गोपीगंज विजेता रहा। अंडर-14 ब्वॉयज का फाइनल मैच सेंट जांस स्कूल डीएलडब्ल्यू और सेंट थॉमस स्कूल गोपीगंज के बीच खेला गया,जिसमें सेंट जांस स्कूल डीएलडब्ल्यू विजेता रहा। विजेताओं नगर पालिका अध्यक्ष गोपीगंज प्रहलाद दास गुप्ता के हाथों मेडल दिया गया। प्रतियोगिता का समापन विद्यालय के प्रबंधक सैम अब्राहम और प्रधानाचार्य वृंदा सैम ने किया।