फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी/ऊंज। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार की रात और शनिवार की सुबह सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। दोनों मृतक वाराणसी के रहने वाले थे। ऊंज के सूफीनगर के पास सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत के बाद लोगों ने हाइवे के दोनों लेन पर जाम लगा दिया। एसडीएम ज्ञानपुर के समझाने पर जाम समाप्त हुआ। सूफीनगर में हादसे का शिकार हुआ राकेश अपनी बहन के यहां राखी बंधवाने के लिए आया था। चौरी के बरदहां पाल चौराहे पर हुई घटना में वाराणसी के धौकलगंज निवासी की मौत हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

चौरी संवाददाता के अनुसार, बरदहा पाल चौराहा के पास शुक्रवार को देर रात बाबतपुर- भदोही फोरलेन पर दो बाइकों की टक्कर में घायल वृद्ध रामशिरोमणि पटेल (75) की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया। घायल वाराणसी के धौकलगंज निवासी रामशिरोमणि पटेल को वाराणसी रेफर किया गया था। दोनों बाइकों पर सवार धौकलगंज निवासी पारस पटेल (23) का इलाज वाराणसी में जबकि ज्ञानपुर के कांवल निवासी तूफानी बिंद (30) और सूबेदार गुप्ता (32) का इलाज भदोही के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। ऊंज संवाददाता के अनुसार, थाना क्षेत्र के सूफीनगर में शनिवार की सुबह करीब नौ बजे ट्रक की चपेट में आने से वाराणसी के जगापुर निवासी राकेश कुमार सिंह (60) की मौत हो गई। घटना से नाराज लोगों ने हाइवे के दोनो लेन पर जाम लगा दिया। खबर मिलने पर दो थानों की पुलिस और एसडीएम ज्ञानपुर कविता मीणा मौके पर पहुंचीं। मुआवजे का आश्वासन देने पर आधे घंटे में जाम समाप्त हुआ। बताया जाता है कि राकेश कुमार सिंह कोइरौना के दरवांसी गांव में बहन मृदुला सिंह से राखी बंधवाने के लिए सुनील कुमार सिंह यहां आए थे। शनिवार को घर लौटने के लिए माडर्न फिलिंग स्टेशन के सामने से दक्षिणी लेन से उत्तरी लेन पर जाने का प्रयास किया। उसी समय वाराणसी से प्रयागराज जा रही सरिया लदी ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे बाइक समेत 50 मीटर तक घिसटते गए। इससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें