फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार का कहर: भदोही में अनियंत्रित होकर घर में घुसा ट्रेलर, अंदर सो रही वृद्ध महिला और चालक घायल

Wed, 23 Sep 2026 03:56 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

भदोही जिले में तेज रफ्तार ट्रेलर घर में घुस गया। हादसे में घर में सो रही वृद्धा और चालक घायल हो गए। ट्रेलर रेलवे के लोहे के गार्डर लेकर मिर्जापुर जा रहा था। इस दौरान हादसे के बाद दोनों लेन बंद हो गए। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले में औराई-मिर्जापुर मार्ग पर पुरुषोत्तमपुर तिराहे के पास बुधवार को तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक कच्चे मकान में जा घुसा। हादसे में घर में सो रही 70 वर्षीय वृद्धा कुंती देवी और ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
बताया जाता है कि ट्रेलर रेलवे के बड़े-बड़े लोहे के गार्डर लेकर मिर्जापुर की ओर जा रहा था। पुरुषोत्तमपुर तिराहे के अंधे मोड़ पर चालक ने ट्रेलर को दाहिनी ओर मोड़ने का प्रयास किया। तेज रफ्तार होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रेलर दूसरी लेन में पहुंचकर सड़क किनारे गरीब विधवा कुंती देवी के मकान में जा घुसा। टक्कर इतनी तेज थी कि कच्चा मकान क्षतिग्रस्त होकर गिर गया और ट्रेलर भी पलट गया।

भोर में तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे में फंसी वृद्धा तथा घायल चालक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद औराई-मिर्जापुर मार्ग की दोनों लेन पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और हाइड्रा की मदद से पलटे ट्रेलर को हटाने का काम शुरू कराया। खबर लिखे जाने तक दोनों लेन बंद थीं, जिससे मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें