फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सरकार में बढ़ा अपराध

Mon, 04 Apr 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश प्रभारी का स्वागत करते कार्यकर्ता
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि सपा सरकार में प्रदेश का विकास ठप हो गया है। प्रदेश में सिर्फ अपराध और भ्रष्टाचार बढ़ा।
विज्ञापन

 भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ,रविवार को वाराणसी जाते समय जिले के ऊंज, जंगीगंज, चकपरौना, गोपीगंज, औराई और महराजगंज में  स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। महराजगंज में ओम माथुर सपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जनता सपा सरकार के कार्यों से ऊब चुकी है। महराजगंज संवाददाता के अनुसार बाजार के चौराहे पर रविवार की शाम को वाराणसी जाते समय प्रदेश प्रभारी ओम माथुर का भाजपा नेता शैलेंद्र दूबे के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रमोद पाठक, धनंजय दुबे, महेश दुबे, डॉ.ओंकार, दिलीप  कन्नौजिया, ओम प्रकाश, लक्ष्मीशंकर, संतलाल,हरिहर सिंह, श्रीनाथ सिंह, शरद  सोनकर आदि रहे। गोपीगंज संवाददाता के अनुसार,  नगर के राजमार्ग चौराहे पर काशी क्षेत्रीय महामंत्री  सपना दूबे के  नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संतोष पाण्डेय,   रमेश पांडेय, राकेश दूबे, विनय पाण्डेय, सोहनलाल, ईश्वर चंद्र बरनवाल, अभिनव पांडेय आदि रहे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें