फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार का विकास जन-जन तक पहुंचाने की कवायद

Sat, 02 Apr 2016 07:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी की बैठक में शामिल लोग
विज्ञापन
 सपा सरकार की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के लिए 18 अप्रैल से शुरू होने वाली साइकिल यात्रा की तैयारियों को लेकर शनिवार को सपा की जिला इकाई की बैठक हुई। पार्टी के ज्ञानपुर स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सरकार के विकास संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। 
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता कर रहे पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहम्म्द आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि पार्टी की ओर से प्रदेश सरकार के विकास संदेश को जनता तक पहुंचाना है। इसके लिए 18 अप्रैल से समाजवादी साइकिल यात्रा निकाली जाएगी। 10 दिनों तक चलने वाली यात्रा को विधानसभावार निकाला जाएगा। यात्रा के जरिए गांव-गांव तक पहुंचकर लोगों को सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया जाएगा। इसमें पदाधिकारी और कार्यकर्ता साइकिल टीम का नेतृत्व करेंगे। कहा कि यात्रा का समापन 27 अप्रैल को होगा। इस दौरान उन्होंने अखिलेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को भी गिनाया। बैठक का संचालन पार्टी के जिला महासचिव राजित राम यादव ने किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं में श्रीमदभागवत गीता की प्रतियों का भी वितरण किया गया। बैठक में रामजस यादव, लालजी यादव, नान्हक यादव, कल्लू राम यादव, विजय यादव, भूपेंद्र यादव, वंशराज यादव, दीनानाथ यादव, मजीद अंसारी, शकील दादा, रवींद्र पाल, मुन्ना खां, हृदय नारायण प्रजापति, दुखरन यादव, हरिशंकर यादव, मुनौवर खां, राहुल दुबे, लाल बहादुर बिंद, धर्मेंद्र मिश्र पप्पू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें