जंगीगंज। ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र के महमदपुर-सेमराध गांव में करंट से मृत युवक रमेश यादव मुन्ना के परिजनों को शुक्रवार को सपा कार्यकर्ताओं ने 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी।
सप्ताह भर पूर्व रमेश हैंडपंप पर हाथ- मुंह धो रहा था। उसी समय हाईटेंशन लाइन का तार टूट जाने से वह करंट की चपेट में आ गया था। शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम करने में परिजनों समेत जेई और बड़ी संख्या में अज्ञात लोगों के खिलाफ कोइरौना थाने में मुकदमा भी दर्ज किया गया। सपा नेता कुंवर प्रमोदचंद मौर्य ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि जब तक प्रदेश सरकार मृतक आश्रित को 25 लाख का मुआवजा देकर मुकदमा वापस नहीं लेती, तब तक पार्टीजन आवाज उठाते रहेंगे। इस मौके पर नन्हकूराम यादव, कल्पनाथ यादव, राजू बिंद, आरबी यादव, आरपी यादव, जयनाथ यादव, महेश यादव, प्रदीप मौर्य, अनिल यादव, कमलेश यादव, जोखनराम यादव, मिठाईलाल यादव, मुकेश यादव, शिवलाल यादव आदि रहे।