वहिदानगर। कोइरौना थाना क्षेत्र के भावापुर गांव निवासी जिलाजीत ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए पुत्र का पता लगाने की गुहार लगाई।
उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है कि पुत्र करन कक्षा आठ का छात्र है। 15 अप्रैल को सुबह लगभग नौ बजे मतदान केंद्र भावापुर- जाजपुर की ओर गया था, लेकिन लौटकर घर नहीं आया। परिवार के लोगों ने मतदान केंद्र से लेकर रिश्तेदारों तक करन की खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। उन्होंने थाने में मुकदमा दर्ज करवा कर पुत्र का पता लगवाने की गुहार लगाई है।