इसमें डीएम ने अधिकारियों को मृदा परीक्षण के कार्यक्रम को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि मृदा स्वास्थ्य कार्यक्रम के लिए जिले की चयनित 187 ग्राम पंचायतों से ग्रिड के आधार पर नमूने लिए जाएंगे।
इसके लिए नलकूप विभाग से 166 और कृषि विभाग से 21 कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। जिलाधिकारी ने ग्रिड के आधार पर 34 ग्राम पंचायतों से 2655 लिए नमूने की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि 18 और 19 दिसंबर को शासन के निर्देश पर विशेष मृदा नमूना परीक्षण लिए जाने का निर्देश सम्बन्धित आधिकारियों को दे दिए गए हैं।
संबंधित लेखपाल से गाटा संख्या और कृषक की उपस्थिति में नमूना लेने हुए फोटो लिए जाएं। उप कृषि निदेशक आर के मौर्य समेत कई विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।