इस दौरान आरोप लगाया कि चुनाव से पूर्व एससी का दर्जा देने का ढिंढोरा पीटने वाली सपा सरकार ने तीन साल में उनके लिए कुछ नहीं किया।
केंद्र सरकार भी आरक्षण को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। समाज के लोग आने वाले चुनावों में सभी राजनीतिक दलों को सबक सिखाएंगे।
संगठन के जिलाध्यक्ष गिरजाशंकर सेठ ने कहा कि गोरखपुर में समाज के लोगों ने आंदोलन किया तो पुलिसकर्मियों ने लाठीचार्ज कर एक युवक की हत्या कर दी। मिठाई लाल केवट, रमेश चंद्र, राधेश्याम, शशिप्रकाश समेत कई लोग मौजूद रहे।