फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में सामाजिक दूरी तार-तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते ग्राफ के बीच लापरवाही थम नहीं रही है। संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए भले ही दो दिन का साप्ताहिक लॉकडाउन लागू किया गया है, लेकिन अब भी लोग सतर्क नहीं हो रहे। मंगलवार को मेडिकल स्टोर से लेकर कपड़े आदि की दुकानों तक सामाजिक दूरी तार-तार होते दिखी। कोरोना से बेखौफ लोग अपने कामों में लगे। सोशल डिस्टेंस का भी ध्यान नहीं रखा गया।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर घातक हो गई है। अब तक कई लोगों की जान भी जा चुकी है। कई संक्रमित जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। शासन से लेकर प्रशासनिक अधिकारी तक हर रोज कोविड नियमों का पालन करने की अपील कर रहे हैं, लेकिन बड़ी संख्या में लोग उसे नजरंदाज कर रहे हैं। तमाम लोग बगैर मास्क के ही घूम रहे हैं। मंगलवार को ज्ञानपुर के कुवरंगंज, मिश्रा मार्केट की दुकानों को देखकर ऐसा लगा कि जैसे कोरोना को लेकर लोग बेफिक्र हैं। यही हाल गोपीगंज के खरहट्टी मोहाल, सदर मोहाल, मिर्जापुर रोड, जंगीगंज बाजार में मेडिकल, किराना और कपड़े की दुकानों पर दिखा। दुकानों पर भीड़ देख ऐसा लगा कि कोरोना को लेकर किसी में कोई भय नहीं है। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी सोशल डिस्टेंस का पालन कराने को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें