भदोही जनपद के गोपीगंज कोतवाली के जंगीगंज बाजार और गोपपुर में राजमार्ग पर बाइक से गिर कर मकदूम (22), परीता गिरि (30), प्रिया (13), सोनी गिरि (12), संजय कुमार (35) और लालबहादुर (55) गंभीर रूप से घायल हो गये। इस दौरान दुर्घटना में घायल हुए सभी लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में भर्ती कराया गया। इसी बीच प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल मकदूम और संजय को ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।
पहली घटना जंगीगंज बाजार में उस समय में हुई जब प्रतापगढ़ के नहरपुर गांव निवासी मकदूम अपने परिवार के साथ मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन कर बाइक से लौट रहे थे। इसी बीच पुलिस चौकी के सामने कलनुआ निवासी संजय को टक्कर मारते हुए बाइक समेत गिर पड़े। दूसरी घटना में द्वारिकापुर-औराई निवासी लालबहादुर गोपपुर में राजमार्ग पर सामने आए छुट्टा पशु को बचाने के चक्कर में बाइक से गिर पड़े और घायल हो गए।