लालानगर। दो दिन पूर्व प्रयागराज के नैनी क्षेत्र में एसटीएफ के एनकाउंटर में मारे गये अपराधी वकील पांडेय पुत्र सहसराम पांडेय निवासी बड़ेशिव मार्ग-गोपीगंज का अंतिम संस्कार शुक्रवार को बिहरोजपुर गंगा घाट पर पुलिस ने संपन्न कराया। वकील पांडेय के शव को मुखाग्नि उनके पिता सहसराम ने दी। इस संबंध में कोतवाल केके सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद प्रयागराज पुलिस ने वकील के शव को रात में ऊंज सीमा तक पहुंचाया जिसके बाद जिले की पुलिस ने शव को लेकर पैतृक निवास छतमी पहुंची। परिजनों ने बताया कि पुलिस रात में अंतिम संस्कार कराना चाहती थी लेकिन पिता की गुहार पर सुबह बिहरोजपुर गंगा घाट पर रीतिरिवाज के साथ अंतिम संस्कार कराया जा सका। इस दौरान एनकाउंटर में मारे गए वकील पांडेय के परिजन बेटे के गम में डूबे रहे।