फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खादी की प्रदर्शनी में दो दिन में छह लाख का कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज नगर के रामलीला मैदान में 10 दिवसीय खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में खरीदार पहुंच रहे हैं। मात्र दो दिनों में करीब छह लाख का कारोबार हो चुका है।
विज्ञापन

जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी अमित कुमार सिंह ने विभाग की तरफ से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि खादी के प्रति लोगों में दिलचस्पी बढ़ी है। गर्म कपड़ों संग अन्य सामानों की खरीद के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि मात्र दो दिनों में छह लाख से अधिक की खरीद हो चुकी है। कोरोना संक्रमण को लेकर उन्होंने मॉस्क लगाने और सैनिटाइजर रखने के लिए भी दुकानदारों से कहा। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें